फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गुलमोहर सिटी के फ्लैट में 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुलमोहर सिटी निवासी रंजीत झा के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि आज दोपहर सूचना मिली थी कि उक्त सोसाइटी के एक फ्लैट में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि मृतक डेराबस्सी हैबतपुर रोड पर प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उसने कुछ महीने पहले ही यह फ्लैट खरीदा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे चंडीगढ़ बहलाना में रहते हैं। कुलदीप सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें