फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड ग्राउंड के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, धारा-144 लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह और पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने शहर के लोगों से कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए जारी निर्देशों का पालन करने में सहयोग की अपील की है। उनके अनुसार पुलिस ने गणतंत्र दिवस को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन के उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही धारा-144 लगाई गई है। चेकिंग और निगरानी के लिए 27 पुलिस नाके लगाए गए हैं। नाकों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा को लेकर पुलिस बॉडी कैमरा टीम को भी तैनात किया है ताकि किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि न हो सके। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त ने आमजन से अपील कर कहा कि किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु (बैग, थैला या अन्य) या कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें