संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंगलवार को सुबह 11:30 बजे अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर-96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे। इस दौरान केवल पंचकूला के उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। मंच के सदस्य, पंचकूला के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे।