फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रॉबर्ट के मौसा के निधन पर शोक प्रकट करने पंचकूला पहुंची प्रियंका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वीरवार को सेक्टर-2 स्थित एक रिश्तेदार के घर शोक प्रकट करने पहुंची। वे सुबह करीब 10 बजे पहुंचीं और दोपहर 12.30 बजे वापस चलीं गईं। सेक्टर-2 निवासी रॉबर्ट वाड्रा के मौसा अरुण कुमार साहनी का पिछले सप्ताह देहांत हो गया था। प्रियंका वहीं शोक प्रकट करने पहुंचीं थीं। कोठी नंबर-62 पहुंचने के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के साथ पंचकूला पुलिस और सीआईडी भी मौके पर मौजूद थी। उनके पहुंचे ही क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान आसपास के लोग जिज्ञासा में यह पूछते नजर आए कि कौन आया है। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह दौरा बहुत अत्यंत गोपनीय रखा गया था। इसका किसी भी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता को भी भनक नहीं लगी। रॉबर्ट वाड्रा के मौसा का विदेश में इलेक्ट्रिक उपकरणों और एसी का कारोबार है। उनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें