फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 200 रुपये लेकर निजी डॉक्टर कर रहा था चरित्र प्रमाण पत्र प्रमाणित, सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एएलएम (असिस्टेंट लाइन मैन) की भर्ती प्रक्रिया में एक निजी डॉक्टर को 200 रुपये लेकर अभ्यर्थियों का चरित्र प्रमाण पत्र प्रमाणित करते सीएम फ्लाइंग की टीम ने पकड़ा है। मामले की जांच कर फाइल सीएमओ कार्यालय को भेजी गई है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक महिला पुलिस कर्मचारी को डमी अभ्यर्थी बनाकर डॉक्टर के पास भेजा था। 200 रुपये गूगल-पे से लेने के बाद जैसे ही डॉक्टर ने चरित्र प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम वहां पहुंच गई। मामले में आगामी कार्रवाई सीएमओ कार्यालय के निर्देश पर की जाएगी। जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने दो दिन में करीब 1500 फार्म पर अटेस्ट किए हैं।
सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को एएलएम पद के लिए भर्तियां चल रहीं थीं। इस दौरान अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र प्रमाणित करने की जरूरत पड़ी। इसको किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित करना था। इस दौरान जानकारी मिली कि सेक्टर-15 स्थित प्रदीप एलर्जी क्लिनिक में 200 रुपये में चरित्र प्रमाण पत्र प्रमाणित किया जा रहा है। देखते ही देखते वहां चरित्र प्रमाण पत्र प्रमाणित करने वालों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही सीएम फ्लाइंग की टीम मौके पर पहुंची और एक महिला पुलिसकर्मी को डमी अभ्यर्थी बनाकर क्लिनिक में भेजा। डॉक्टर ने महिला कर्मचारी से 200 गूगल-पे करवाए और जैसे ही डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज ने चरित्र प्रमाण पत्र अटेस्ट किया सीएम फ्लाइंग ने उन्हें तुरंत काबू कर लिया।
विज्ञापन

मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट विनय प्रताप बीडीपीओ पिंजौर मौजूद रहे। इसके बाद सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल से डॉक्टर ध्रुव को भेजा गया। सीएम फ्लाइंग की टीम ने क्लिनिक के सभी दस्तावेज की जांच कर पूछताछ की। अभ्यर्थियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति हरियाणा सरकार में अलग-अलग विभागों में होनी है। इस कारण वे डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज से फार्म अटेस्ट करवाने आए हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जांच के बाद आगामी जांच के फाइल सीएमओ कार्यालय भेज दी है। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार आर्य के नेतृत्व में छापा मारा गया।
विज्ञापन



हमें सीएम फ्लाइंग ने दोपहर में डॉक्टर भेजने की सूचना दी थी। डॉक्टर मौके पर गए थे। आगामी जांच के लिए फाइल सीएमओ ऑफिस भेज दी गई है। -डॉक्टर उमेश मोदी, पीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें