फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: सकेतड़ी शिवधाम में तैयारियां तेजः भांग के सेवन पर रहेगी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के प्राचीन धाम सकेतड़ी और सेक्टर-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भव्य आयोजनों को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधकों ने तैयारियां तेज कर ली हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा सचिवालय में बैठक कर इन तैयारियों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने शिवभक्तों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व पर भांग इत्यादि नशे का सेवन न करें। इस बार शिवरात्रि पर भांग का सेवन करने व करवाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ धार्मिक पर्वों पर अव्यवस्था का कारण भी बन जाती है।
विज्ञापन


24 घंटे में सड़क बनाने के दिए निर्देश
बैठक में सकेतड़ी गांव से शिव मंदिर तक जाने वाली सड़क पर विशेष संज्ञान लिया गया। इस पर एक्सईएन एनके पायल ने कहा कि वीरवार शाम तक इस सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। शिव मंदिर नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि पर शिव बाबा के दर्शन के लिए अनेक प्रदेशों से लोग संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात 12 बजे से मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए 300 क्विंटल दूध की बुकिंग करवा दी गई है। यह दूध वीटा से लिया जाएगा। वहीं मेला परिसर से अतिक्रमण हटाकर एंबुलेंस के जाने के लिए रास्ते रखने होंगे। उन्होंने अनाउंसमेंट की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। एसीपी राजकुमार ने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मेला परिसर में पुलिस तैनात रहेगी। बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल, जिला उपायुक्त महावीर कौशिक, एचएसवीपी प्रशासक धर्मवीर सिंह, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें