फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में पंचायत चुनाव की तैयारी, चुनाव आयोग ने सभी डीसी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में राज्य चुनाव आयोग पंजाब ने पंचायत चुनाव करवाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने सभी डिप्टी कमिश्नर व जिला चुनाव अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं कि अंतिम मतदाता सूची तैयार करने की वह प्रक्रिया शुरू कर दें। लोकसभा चुनाव आने के चलते पंचायत चुनाव पर आगे काम नहीं हो पाया था। साथ ही मामला पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट भी चला गया था। अब लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है तो मतदाता सूची फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य में कुल 13241 पंचायतें हैं, जबकि 153 पंचायत समितियां और 23 जिला परिषद हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 1405 पंचायतें होशियारपुर जिले में हैं, जबकि पटियाला में 1022 पंचायतें हैं।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने गत साल पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इन्हें भंग कर दिया था जिस कारण विवाद हो गया था। अधिकतर सरपंचों की तरफ से इसका विरोध कर दिया गया था। उनका आरोप था कि छह महीने रहते हुए सरकार उन्हें हटाकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है, क्योंकि सरकार ने उनकी नियुक्ति नहीं की है। इसके बाद यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया था। इसके बाद सरकार ने पंचायतें भंग करने के आदेश वापस ले लिए थे।
पंचायत चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम रहने वाले हैं, क्योंकि इसी से आगे विधानसभा चुनाव की नींव रखी जाएगी। यही कारण है कि सभी दल अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव आखिरी बार वर्ष 2019 में हुए थे। पिछले साल दिसंबर में कई पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने की जानकारी आई थी, जिसके बाद से ही पंचायतों पर प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें