फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार हजार आवासीय,व्यावसायिक व संस्थागत संपत्तियों की ई नीलमी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाउसिंग बोर्ड हरियाणा ने जनवरी 2023 में करीब चार हजार आवासीय, व्यावसायिक व संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी की तैयारी कर ली है। इनमें पहली ई-नीलामी के लिए आदेवन करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी सुनिश्चित की गई है। हाउसिंग बोर्ड को उम्मीद है कि इस बार बड़ी संख्या में रुकी हुई संपत्तियों के ग्राहक मिलेंगे, क्योंकि पिछली ई नीलामी के दौरान जिन संपत्तियों को बेचने की तैयारी की गई थी, उन्हें ग्राहक इसलिए नहीं मिले थे, क्योंकि वहां बिजली, पानी और रिपेयर तक का काम नहीं हुआ था। इनमें से कई संपत्तियों का काम चल रहा है और कई संपत्तियों का काम पूरा हो चुका है। बता दें कि इस माह में 9 जनवरी,19 जनवरी और 31 जनवरी को होगी ई नीलामी रखी गई है। इनमें रोहतक, सोनीपत, हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, पलवल, यमुनानगर, अलीपुर, झज्जर, सिरसा, फरीदाबाद, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और सोहना की संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें