बरवाला। सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागवाला में बच्चों को कॉपियां, पैन, पेंसिल व डेंटल किट वितरित की। अध्यक्ष संजीव शर्मा ने ईंट-भट्टा परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों को दांतों की देखभाल संबंधी जानकारी भी दी गई। स्कूल स्टाफ ने संस्था का आभार जताया।