कालका। 11केवी भारत नगर और 11केवी रेलवे फीडर पर जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामनगर, बसंत विहार, विकास विहार, शर्मा कॉलोनी, भारत नगर, सभी टगरा गांवों, आजाद कॉलोनी, ब्रॉडगेज, प्रीत नगर, बंगाला बस्ती, भारत नगर कांगुवाला, रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।