संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। खुराना कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार को करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से पुराने तार, एलटी कंडक्टर और केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। विभाग के अनुसार, 11 केवी चाणक्यपुरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान खुराना कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मरम्मत और सुधार कार्य के चलते अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु बिजली सेवा मिल सके।