कालका। 11 केवी बिटना फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामसर, बिटना और टिपरा के सभी गांवों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा टिपरा-कांगूवाला सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।