कालका। 11 केवी मां काली फीडर पर विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य के चलते 23 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पुरानी तारों, एलटी कंडक्टर और केबल को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कमला नगर, खिला कॉलोनी और रेलवे लाइन के आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजली निगम ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है, ताकि सुधार कार्य समय पर पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। संवाद