भारत नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। 11 केवी भारत नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में गुरुवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अनुसार शर्मा कॉलोनी और बाबा लाल दयाल ट्रांसफार्मर के आसपास पुराने एलटी कंडक्टर, तारें और केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और सहयोग करने की अपील की है, ताकि बिजली कटौती के दौरान असुविधा से बचा जा सके।