कालका। 11 केवी बिटना फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के अनुसार इस दौरान रामसर, बिटना, सभी टिपरा गांव, टिपरा रेलवे कॉलोनी, टिपरा कांगुवाला, भेरों की सैर, हंडिया मोहल्ला, सारंगपुर कॉलोनी, तेली मोहल्ला, रामबाग रोड, सोहन नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है। संवाद