कालका। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से मंगलवार को 11 केवी चाणक्यपुरी फीडर के अंतर्गत आने वाले अशोका रेजिडेंसी वाली गली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव और लाइन सुधार कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी। यूएचबीवीएन के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान बिजली की पुरानी तारों, एलटी कंडक्टर और केबल को बदलने का कार्य किया जाएगा। कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उपमंडल अधिकारी, यूएचबीवीएन कालका ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही निपटा लें। उन्होंने बताया कि यदि कार्य तय समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति भी निर्धारित समय से पहले बहाल कर दी जाएगी। संवाद