पिंजौर। रायतन क्षेत्र के लोगों को बीते कई महीनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिला परिषद प्रतिनिधि गुरचरण अम्बका ने बताया कि रायतन क्षेत्र बीते लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहा है और जब से सब-डिवीजन अलग हुई है, तब से लेकर आज करीब तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। बिजली आपूर्ति का मामला जिला कष्ट निवारण समिति में भी उठाया था लेकिन आज तक इसका कोई हल नहीं निकला। जब भी शिकायत की जाती है तो दो-चार दिन तक विभाग के अधिकारी व्यवस्था को ठीक ढंग से चला देते हैं, उसके बाद फिर वही हाल हो जाता है। उन्होंने मांग की कि बिजली समस्या को हल कर उनके क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।