पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में रविवार को बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही। बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बंद रखी। विभाग के अनुसार क्षेत्र में लाइन सुधार और उपकरणों की मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों, दफ्तरों और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर लिया गया और शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, ताकि लोगों को अधिक दिक्कत न हो। संवाद