रायपुररानी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है। अब विद्यार्थी 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं। रायपुररानी के राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीसीए और एमए (पॉलिटिकल साइंस) पाठ्यक्रमों में मिलाकर लगभग 150 सीटें रिक्त हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह मौका उन विद्यार्थियों के लिए है जो किसी कारणवश पहले दाखिले से वंचित रह गए थे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर की जा रही है। छात्र अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।