फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अपराधों की रोकथाम और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार कौशिक की ओर से माजरी चौक से लेकर सेक्टर एक, सेक्टर दो, सेक्टर चार, सेक्टर छह, सेक्टर सात, सेक्टर आठ, नौ, दस बेला विस्टा और शालीमार चौक से सेक्टर-20 तक किया गया। इस फ्लैग मार्च में डॉयल-112 इआरवी, क्यूआरटी, राइडर और पैदल गश्त की टीमें शामिल थीं। पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए कॉलोनी में फ्लैग मार्च निकाला। सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार कौशिक ने बताया कि शहर में अपराध की रोकथाम के साथ-साथ अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक राजकुमार रंगा, प्रबंधक थाना सेक्टर-सात निरीक्षक हरिराम, इंस्पेक्टर ट्रैफिक बिजेंद्र सिंह और प्रबंधक थाना सेक्टर पांच और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें