फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पुलिस के साथ सीआरपीएफ ने अलग अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। डीसीपी ने बताया कि शहर से लगते बॉर्डर नाकों पर विशेष निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु शहर से लगते दो बॉर्डर नाकों पर अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर जॉइंट नाके लगाए गए हैं। नाकों पर हर व्यक्ति और वाहन पर कड़ी निगरानी हो रही है, ताकि शराब व अन्य तस्करी न हो। इसके अलावा जिले से लगते 9 बॉर्डर नाकों पर पुलिस की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है। शहर में अलग अलग स्थानों पर पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा कोबिंग गस्त, फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च वीरवार को सेक्टर-14 थाना एसएचओ हितेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजीव कालोनी, बुढनपुर में निकाला गया। सेक्टर-20 थाना एसएचओ बच्चू सिंह के नेतृत्व में थाना सेक्टर-20 में मिलकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस राइडर और पीसीआर मौजूद रही। डीसीपी ने बताया कि चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही और चुनाव प्रचार के दौरान शराब और नकदी पर पुलिस की कड़ी निगरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें