मोरनी। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम मोरनी पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान गांव बालदवाला में एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब बेचते हुए पकड़ा गया। व्यक्ति से 118 बोतल देसी शराब के बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र मुल्तान सिंह, निवासी गांव बालदवाला के रूप में हुई है। उसके पास से देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।