बरवाला। अवैध खनन पर शिकंजा कस्ते हुए स्थानीय पुलिस ने बतौड़ टांगरी नदी में अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को काबू किया है। पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि गस्त के दौरान गांव बतौड़ के साथ लगती टांगरी नदी में अवैध खनन से संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। पुलिस द्वारा जांच करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से खनन की गई सामग्री पाई गई। पुलिस की ओर से तुरंत खनन विभाग को सूचित कर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस चौकी में इंपाउंड कर लिया गया। पुलिस इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी खनन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को चिन्हित कर खनन विभाग की मौजूदगी में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।