पिंजौर। गांव घाटीवाला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने घर से लापता हुई उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 38 वर्षीय पत्नी 20 जुलाई को दोपहर करीब पौने चार बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई और काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। संवाद