फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने राज्य भर में 246 बड़े नशा तस्करों के सुरक्षित ठिकानों पर मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशे के खिलाफ पांचवें दिन भी पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी रही। विभाग की टीमों ने वीरवार को जमानत पर बाहर आए बड़े नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए राज्य भर में उनके सुरक्षित ठिकानों पर छापे मारे। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के जिलों में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक एक ही समय चलाया गया। स्पेशल डीजीपी लाॅ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि वह इस राज्यस्तरीय कार्रवाई की निजी तौर पर निगरानी कर रहे थे। 1200 पुलिस मुलाजिमों की भागीदारी वाली 113 से अधिक पुलिस पार्टियों ने 246 बड़े तस्करों के ठिकानों पर छापे मारे और उनमें से 188 की चेकिंग की। इस दौरान मोबाइल फोन सहित गैर-कानूनी सामग्री जब्त की गई है और तलाशी अभियान के दौरान इकट्ठी की गई सामग्री की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राज्य में 257 एनडीपीएस मामलों में 356 बड़े नशा तस्कर 2 किलो या इससे अधिक नशीले पदार्थों सहित पकड़े गए है, जिनमें से 246 दोषी जमानत पर बाहर हैं और पांच साल से सक्रिय हैं। नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए चलाए जा रहे इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए सभी 246 बड़े नशा तस्करों की सूची सभी सीपी, एसएसपी के साथ साझी की गई थी और उनको इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में मजबूत पुलिस पार्टियां तैनात करके तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
आगे वाली जांच के लिए पुलिस टीमों को ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेने और उनके पास से किसी भी तरह की गैर-कानूनी सामग्री, इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों की खोज के लिए तलाशी लेने के भी निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें