फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोनू नोल्टा हत्याकांड में पंजाब-हिमाचल में पुलिस के छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ और पिंजौर में भी कई जगह चला तलाशी अभियानहिरासत में लिए लोगों से पुलिस पूछताछ के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सोनू नोल्टा हत्याकांड मामले में पुलिस ने रविवार को दूसरे दिन पंजाब और हिमाचल में छापे मारे। इसके अलावा चंडीगढ़ और पिंजाैर में भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी पीयूष और अंकुश के रिश्तेदारों और दोस्तों से लगातार पूछताछ कर रही है। आरोपियों के फोन की लोकेशन पर पुलिस नजर बनाए है। दोनों की आखिरी लोकेशन पंजाब और हिमाचल की तरफ सामने आई है। लोकेशन के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोनू नोल्टा की हत्या के बाद आरोपी पीयूष दो वीडियो डाल चुका है। पुलिस की ओर से डाले गए वीडियो की लोकेशन की भी जांच की जा रही है। पीयूष और अंकुश की तलाश में सात टीमें जुटी हैं। पुलिस ने शक के आधार पर पंचकूला और पिंजौर के उनके फार्म हाउस में भी दबिश दी है। पंचकूला डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर ही है। वीरवार की रात कालका के नोल्टा गांव के रहने वाले सोनू नोल्टा की पीयूष और अंकुश ने अमरावती में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें