फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्नैचिंग की छह वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने शहर में स्नैचिंग की छह वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की पूर्ति के लिए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान आशीष ढकोली, शुभम सेक्टर-31 पंचकूला और अमित हिसार निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने पहले आशीष और शुभम को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा हुआ और तीसरे आरोपी अमित को गिरफ्तार किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने बताया कि आरोपियों ने पिछले साल स्नैचिंग की छह वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने छह महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनी थी। आरोपी नशे करने के आदी हैं। आरोपियों ने सेक्टर-11, सेक्टर-15, सेक्टर-25, सेक्टर-21 और सेक्टर-20 में दो स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें