फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने दो क्लबों में मारा छापा, आठ हुक्के बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हुक्के पर प्रतिबंध लगने के बावजूद मंगलवार दोपहर में पुलिस ने दो क्लबों में छापा मारकर आठ हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस को मौके से फ्लेेवर और पाइप बरामद हुई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने क्लब मालिकों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डीसीपी हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे सेक्टर-9 स्थित पर्पल फ्रॉग क्लब में छापा मारा गया। वहां से 7 हुक्के, 7 पाइप और एक फ्लेवर बरामद हुआ है। क्लब में अवैध रूप से हुक्का पिलाने पर पर्पल फ्रॉग क्लब के मैनेजर रोहित और कैशियर सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस की टीम ने सेक्ट-5 स्थित द बुडेगा क्लब में छापा मारा। छापे के दौरान वहां से एक हुक्का बरामद हुआ। पुलिस हुक्के को कब्जे में लेकर क्लब के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि जिले में हुक्का पिलाने पर प्रतिबंध लागू लगाया गया है। अगर किसी क्लब, लाउंज बार या रेस्टोरेंट में हुक्का पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें