फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लगाए 53 नाके, 1313 वाहनों की जांच कर 27 चालान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने वीरवार रात को जिले में 53 नाके लगाकर 1313 वाहनों की जांच कर 27 लोगों के चालान काटे। इसमें 15 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही तीन लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने और नौ लोगों के चालान मास्क न लगाने पर किया गया। यह नाके 19 अगस्त की रात से लेकर 20 अगस्त की सुबह चार बजे तक लगाया गया। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों के साथ ही बैंक एटीएम को भी चेक किया। इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग की गई। इस दौरान खुद उपायुक्त पुलिस पंचकूला ने जिला में नाइट डोमिनेशन के लिए लगाई गई अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी चेक की। नाइट चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें