फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, दो सट्टेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर पहुंचकर दो सट्टेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी राजबीर और फिरोजपुर, पंजाब निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अंक लगवाकर लोगों से पैसे लेकर अवैध जुआ चला रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। पुष्टि होने पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 5300 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल उपकरण बरामद हुए। मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाना में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें