फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लापता किशोरी 24 घंटे में तलाश कर पुलिस ने परिवार को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला पुलिस थाना टीम ने शुक्रवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ 17 साल की लापता किशोरी को तलाश कर 24 घंटे में सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया है। यह किशोरी चार जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। वह पूरी तरह से बोलने में भी सक्षम नहीं है, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से उसकी पहचान करके तलाश लिया। पुलिस को जब किशोरी के मिलने की सूचना मिली तो उसे महिला थाना लाया गया। महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नेहा संधू ने बताया कि पुलिस टीम ने रातभर लगातार प्रयास किए। आसपास के सभी थानों और चौकियों से संपर्क कर जानकारी जुटाई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तलाश जारी रखी और क्षेत्र पूछताछ के बाद शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने उसे तलाश लिया और उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। परिजन बेटी को सुरक्षित देखकर भावुक हो गए और पुलिस की टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्य में एएसआई सुदेश कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। किशोरी के परिवार ने महिला थाना टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें