फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 206 स्थानों पर दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत और विदेशों में बैठे समाज विरोधी तत्वों के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस सख्त हो गई है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों से जुड़े 206 स्थानों पर पुलिस ने मंगलवार को दबिश दी। तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में उक्त लोगों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से डाटा भी इकट्ठा किया है। अब उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ऐसे छापे आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने में भी मदद करते हैं। पुलिस की तरफ से ये छापे कुछ लोगों से पूछताछ के बाद मारे गए। सूबे के सभी जिलों में मंगलवार सुबह 7 से 10 बजे तक अपराधी पृष्ठभूमि वाले लोगों के ठिकानों पर एक ही समय छापे मारे गए। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीपी और एसएसपी ने इन छापों की निजी तौर पर निगरानी की। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि छापे एक ही समय में मारे जा सकें।
विज्ञापन

शक्की ठिकानों पर छापे मारने के लिए इंस्पेक्टरों, सब-इंस्पेक्टरों के नेतृत्व के अधीन पुलिस की करीब 115 पार्टियां तैनात की गई थीं। पुलिस टीमों ने इन शरारती तत्वों से जुड़े घरों और अन्य परिसरों की गहराई से जांच की और उनके मोबाइल फोनों और अन्य इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से डाटा भी इकट्ठा किया है।
याद रहे कि यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने इस तरह की जांच मुहिम चलाई हो। इससे पहले लगातार इस तरह की मुहिम चलती रही है। इससे पुलिस को काफी फायदा मिला है। इसके अलावा एनआईए और अन्य एजेंसियां भी लगातार इलाके में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें