फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 नाकों पर पुलिस ने 1610 वाहनों को जांचा, पांच वाहन इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस की ओर से नाइट डोमिनेनशन अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में ड्रंकन ड्राइविंग सहित 53 नाके लगाकर जांच की गई। इस दौरान 1610 वाहन जांचे गए। इसमें 48 वाहनों के चालान कर पांच वाहनों को इंपाउंड किया गया। हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार नाइट डोमिनेशन अभियान का पालन पंचकूला पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह और पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा की ओर से किया गया। इस दौरान 31 अगस्त को रात दस बजे से 1 अगस्त को सुबह 4 बजे तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने इलाकों में गश्त की । साथ ही विभिन्न स्थानों का चयन कर नाकेबंदी की गई। पुलिस की ओर से होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों तथा बैंक एटीएम को भी चेक किया गया। इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग की गई। डोमिनेशन के दौरान जिला में 53 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई । नाइट डोमिनेशन के दौरान महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकेबंदी कर अभियान में शामिल थी। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने कुल 1610 वाहनों को चेक किया। इसमें टू-व्हीलर 445, फोर व्हीलर 745, लाइट व्हीकल 166, हैवी व्हीकल में 254 वाहनों को चेक किया गया। इसमें 48 वाहनों के मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत चालान किए गए। इसके साथ चेकिंग के दौरान 5 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इसके अलावा कोविड-19 के तहत मास्क का प्रयोग ना करने वाले 43 लोगों का चालान किया गया । तथा इसके साथ ही ड्रंकन ड्राइविंग का नाका लगाकर तीन लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें