फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने 170 पेटी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने देर शाम बिना परमिट की 170 पेटी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा। शराब बरवाला स्थित गोदाम से दूसरी जगह भेजी जा रही थी। सूचना पाते ही रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम ट्रक को पुलिस चौकी ले गई। फिलहाल पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है। रामगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज मनदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवाला स्थित शराब के गोदाम से बिना परमिट के शराब भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने रामगढ़ के समीप ट्रक को रोका और चालक को परमिट दिखाने के लिए कहा। चालक ने परमिट दिखाया लेकिन परमिट दूसरे ट्रक का नंबर था। जितना परमिट पर शराब दिखाएगी थी उससे ज्यादा शराब ट्रक में भरी हुई थी। ट्रक में करीब 170 पेटी अलग अलग ब्रांड की शराब और बियर थी। इसके बाद एक्साइज विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर चौकी में और शराब की जांच की। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है कि वह शराब को कहां पहुंचाने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें