फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिपाही दीपक को पुलिस ने दी अंतिम विदाई, पूरा गांव गमगीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ड्रिंक-एंड-ड्राइव नाके पर ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कुचले गए सिपाही दीपक को रविवार को पुलिस और परिजनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जींद जिले के गांव पिल्लूखेड़ा में अंतिम संस्कार में पुलिस टुकड़ी ने सलामी दी तो पूरा गांव गमगीन हो उठा। घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर हुई जहां नाके पर तैनात सिपाही दीपक को एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कुचल दिया था और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पंचकूला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी ट्रक चालक धर्मेंद्र को आईटीबीपी भानू के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज किया गया। सिपाही दीपक के शव का पोस्टमार्टम सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि सिपाही दीपक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और साहसी पुलिसकर्मी थे। पुलिस विभाग उनके समर्पण और कार्यनिष्ठा के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें