फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस व ग्राम पंचायत ने किया किरायेदारों का वेरिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। नशे और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज युद्धवीर सिंह और ग्राम पंचायत बरवाला सरपंच ओम सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस व ग्राम पंचायत ने अभियान चलाया। इसमें कस्बे में किराए पर रह रहे लोगों के आधार कार्ड, फैमिली आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड आदि जरूरी कागजातों का सत्यापन किया गया। बरवाला सरपंच ओम सिंह ने लोगों से अपील की कि सभी लोग किराए पर रखे गए लोगों के वेरीफिकेशन पुलिस विभाग को देकर स्थानीय पुलिस व ग्राम पंचायत का सहयोग करें। इस अवसर पर बरवाला पुलिस चौकी के एएसआई राजवीर, पंचायत सदस्य दिनेश, राजू , जसविंदर, चौकीदार बलदेव, रामकुमार, ओमप्रकाश शास्त्री, संदीप राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें