संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। त्योहारों के सीजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने सभी एसएचओ को अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी करने के आदेश दिए हैं। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस, क्यूूआरटी और राइडर को तैनात किया गया है। इसके साथ ही डायल 112 भी तैनात रहेगी। पुलिस बॉर्डर पर नौ, शहर के अंदर 10 नाके लगाए हैं।
इसके साथ ही 25 क्यूआरटी, 25 राइडर और डायल 112 की टीम मार्केट में मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ग्रीन पटाखों को छोड़कर अन्य पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसलिए घर पर ग्रीन पटाखें ही चलाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दिवाली को इस तरह से मनाएं, जिससे दूसरों को किसी भी प्रकार से असुविधा या नुकसान न हो और किसी प्रकार का ऐसा कार्य ना करें जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़े।
- आग से ऐसे करें बचाव
- पटाखे फोड़ते समय सूती कपड़े पहनें और सिंथेटिक सामग्री से दूर रहें।
- घर में दीप ध्यान से जलाएं।
- छत और सीढि़यों को साफ रखें
- बच्चों को पटाखे खुली जगह में ले जाएं।
- छोटी-मोटी चोटों के इलाज के लिए आतिशबाजी का आनंद ले रहे हों तो प्राथमिक चिकित्सा किट अपने पास रखें।