फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश में बैठे गिरोह के इशारे पर हत्या और फायरिंग की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विदेश में बैठे गिरोह ने हत्या और फायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपियों की योजना पंजाब के एक फाइनेंसर की हत्या करने और बिल्डर के कार्यालय के बाहर फायरिंग करने की थी। पुलिस अब विदेश में बैठे गिरोह की पहचान करने और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि इस दौरान उनके संपर्क में रहे लोगों और बातचीत का ब्योरा जुटाया जा सके। फिलहाल दोनों आरोपी सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। स्वस्थ होने के बाद पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग करेगी। सोमवार की रात क्राइम ब्रांच-2 को स्टेडियम के पीछे हथियार के साथ संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश की और उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस के मुताबिक, रुकने के लिए कहने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें