मोरनी। ठंडोग गांव में सोमवार को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें कबड्डी का मुकाबला सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। इसी क्रम में बड़ीशेर स्थित माता नगर कोटी मंदिर में मंगलवार से वार्षिक मेला आरंभ होगा। इस बार केवल कबड्डी का खेल ही करवाया जाएगा। इसके अलावा 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन माता भद्रकाली बनी मंदिर में भी वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। मेले के मुख्य अतिथि के तौर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और जिला परिषद अध्यक्ष सुनील शर्मा उपस्थित रहेंगे।