फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खिलाड़ियों का प्रदर्शन, स्टेडियम में नहीं दिया जाता प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एथलेटिक से जुड़े खिलाड़ियों ने वीरवार को जिला खेल अधिकारी के खिलाफ जमकर रोष जताया। खिलाड़ियों का आरोप है कि उनके अभ्यास के समय एथलेक्टिस ग्राउंड फुटबॉल से जुड़े खिलाड़ियों को दे दिया जाता है। इसके चलते वे काफी समय से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दूसरे राज्य के खिलाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते खिलाड़ियों में रोष है। खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें जिम में भी नहीं घुसने दिया जाता। ग्राउंड पर भी बनाया जाता है कि खेल विभाग द्वारा मुहैया कराए कोच से ही प्रशिक्षण लें। यहां खुद से या ऑनलाइन ट्रेनिंग की इजाजत नहीं है।




एथलेटिक्स के ग्राउंड को बनाया जा रहा फुटबॉल ग्रांउड
सभी खिलाड़ी ताऊ देवीलाल स्टेडियम में काफी सालों से एथलेटिक्स ग्राउंड पर जैवलिन, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, रनिंग की ट्रेनिंग कर रहे हैं लेकिन पंचकूला डीएसओ की ओर से हमारे एथलेटिक्स के ग्राउंड पर जानबूझकर फुटबॉल की ट्रेनिंग शुरू करवा दी गई है जिसकी वजह से हम एथलेटिक्स के बच्चे ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं - अंकित, खिलाड़ी
विज्ञापन



जिम के साथ अभ्यास के लिए उपकरणों नहीं दी जा रहे
बीते लंबे समय से एथलीटों को अलग- अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा है। हम खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उपकरणों का प्रयोग करने से रोका जा रहा है। इसके साथ सरकार की ओर से बनाई गई जिम के अंदर अपनी मर्जी के बच्चों को ही ट्रेनिंग करने की परमिशन दे रहे हैं ।इस कारण एथलीटों को शहर में पांच से 10 हजार रुपए देकर जिम की ट्रेनिंग बाहर से लेनी पड़ रही है। -नेहा, खिलाड़ी


अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को नहीं दिया जा रहा प्रवेश
अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स ग्राउंड में मात्र यहां स्टेडियम में हरियाणा प्रेदश के खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं यह कह कर रोका जा रहा है। इस ग्राउंड से नीरज चोपड़ा जैसे ओलंपिक लेवल के खिलाड़ी निकले हैं हमारा भी सपना है नीरज की तरह हम भी देश का नाम रोशन करें लेकिन पंचकूला डीएसओ तथा कुछ कोचों ने मिलकर यहां से एथलेटिक्स को खत्म करने के लिए कदम उठा लिया है। - प्रदीप कुमार, खिलाड़ी


नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी को रोका जा रहा
सुबह 6:00 से 8:00 तक तथा शाम को 4:00 से 6:30 तक एथलेटिक्स को रोकने के लिए जानबूझकर फुटबॉल के खिलाड़ियों को भेज दिया जाता है और हमें यह कहकर बाहर निकाल दिया जाता है कि यहां पर फुटबॉल चल रही है। स्टेट, नेशनल तथा इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी यह अभ्यास के लिए आते है। इसके साथ ग्रांउड में सीसीटीवी की व्यवस्था भी नहीं है। - पीयूष, खिलाड़ी
विज्ञापन



ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं या नहीं। इसकी दस्तावेजों की जांच के बाद ही पुष्टि कर पाऊंगा। - विवेक पदम, अतिरिक्त खेल निदेशक हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें