रायपुररानी। कस्बे में छोटा त्रिलोकपुर चौक के नजदीक आर्ट ऑफ लिविंग ग्रुप की ओर से चलाए गए दिव्य समाज निर्माण अभियान के सानिध्य में शुरू किए गए व्यक्ति विकास केंद्र में स्थानीय लोगों को योग के साथ-साथ स्वस्थ जीवन के नियम भी बताए गए। ग्रुप की स्थानीय संचालक अनु पूनिया ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के दिशा निर्देश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किए गए केंद्र में आस-पास के गांवों से भी कई महिलाएं और पुरुष नियमित रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन सेशन में हिस्सा लेते हुए जीवन को खुशहाल बनाने और अपने गुरु के प्रति निष्ठा भाव की विधि को बहुत ही अच्छे तरीके से सीख रहे हैं। अनु ने बताया कि इस मोबाइल युग जिंदगी में अपने धर्म के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। इससे जीवन की राह आसान हो सकती है और लोग रोग मुक्त जीवन जी सकते हैं। व्यक्ति विकास केंद्र में युवा और हर वर्ग के लोगों को हैप्पीनेस जीवन के साथ-साथ तंबाकू और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।