फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिटबुल ने 9 वर्षीय बच्चे को नोचा, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कहा बच्चे के परिजनों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। उपमंडल नंगल के गांव प्लासी में एक पिटबुल कुत्ते ने 9 वर्ष के बच्चे को बुरी तरह नोच लिया और घायल बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
बच्चे के दादा दर्शन सिंह, नाना विजय सिंह व माता कुलदीप कौर ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा उसके साथ ही खेतों में गया था और पांच बजते ही वह यह कहते हुए कि उसने साइकिल चलानी है घर वापस आ गया। इसी दौरान गांव के ही एक परिवार द्वारा रखे पिटबुल कुत्ते ने उस पर हमला कर बुरी तरह नोच दिया और उसे सिविल अस्पताल नंगल ले जाया गया यहां डाॅक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप कौर ने प्रशासन से कुत्तों को गोली मारने व कुत्ते के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर, जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु नया नंगल पुलिस चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई मेहर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल नंगल व पीजीआई चंडीगढ़ से उन्हें बच्चे को पिटबुल द्वारा बुरी तरह काटकर घायल करने की सूचना मिली है, उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। परिजनों को भी बयान दर्ज करवाने के लिए कहा गया है, उन्हीं के बयान के आधार पर कुत्ते के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-९ एनजीएल०२-बच्चे की देखभाल में जुटी बच्चे की मां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें