फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पाइपलाइन में लीकेज, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 से गांव बिल्ला की ओर जाने वाली सड़क किनारे जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन कई दिनों से जगह-जगह लीक हो रही है। इससे लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग के कर्मचारियों को पाइपलाइन लीक होने की जानकारी दी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बरसात के मौसम में गंदा पानी पीने से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग से पाइपलाइन की लीकेज जल्द ठीक करवाकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें