फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 43 लीटर डीजल भरवाकर पिकअप चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गाड़ी में डीजल भरवाने के बाद चालक पेट्रोल पंप से पिकअप लेकर फरार हो गया। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता लवली राणा निवासी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह गांव नवांनगर में स्थित दून वैली पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है।
विज्ञापन

15 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे एक पिकअप चालक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने आया। सेल्समैन ने बताया कि 43 लीटर डीजल डलवाने के बाद पिकअप चालक ने नकद की जगह पैसे कार्ड से देने की बात कही। इस दौरान जब वह मशीन लेने गया तो पिकअप चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। डीजल की कीमत 3908 रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें