बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित खंड रायपुर रानी के गांव बागवाली के फार्मासिस्ट का शव बुधवार सुबह बंदर घाटी के नजदीक सड़क किनारे मिला।
गुरमीत सिंह (32 वर्ष) पुत्र राज कपूर वासी बागवाली जिला पंचकूला का रहने वाला था। वह सेक्टर-21 पंचकूला में दवाइयों की दुकान पर फार्मासिस्ट की नौकरी करता था। मंगलवार देर रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर बागवाली आ रहा था। उसका शव बुधवार सुबह नाडा साहिब बंदर घाटी के नजदीक सड़क किनारे मिला। उसकी मोटरसाइकिल भी उसके नजदीक पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 6 पंचकूला नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुरमीत की सिंह की मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।