चंडीगढ़। पीजीआई कांट्रैक्ट वर्कर और सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से 48 दिनों से की जा रही भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी गई। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार और हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है। वे मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देना चाहते। दोनों यूनियन के सचिव देवराज और श्रीपाल ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर 5 सितंबर से पहले सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।