फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीजीजीसी-11 ने कॅरियर इंडिया के साथ किया करार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। नवोदय विद्यालय देश में एक ब्रांड बन गया है। अगर आपका बच्चा नवोदय विद्यालय में पढ़ रहा है तो आप निश्चिंत हो जाएं वो सफलता की हर सीढ़ी को आसानी से चढ़ जाएगा। यह बात डीएम कृषि विभाग हरियाणा डॉ. राजेश कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय मौली के सभागार में अध्यापकों एवं अभिभावकों की बैठक के दौरान कही। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रूप चंद ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचकूला नगराधीश विश्वनाथ, मुख्यातिथि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर पहुंचे। नगराधीश विश्वनाथ ने कहा कि वे नवोदय विद्यालय में पढ़े हैं और नवोदय विद्यालय उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में एक परिवार की तरह बच्चे का विकास किया जाता है। बैठक को डीडीपीओ विकास पराशर के द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय मौली के प्रांगण में पंचकूला नगराधीश विश्वनाथ, डीडीपीओ विकास पराशर सहित कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के अभिभावकों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें