फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्च्यूनर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फार्च्यूनर की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी मकान नंबर-330 गांव मटौर जिला मोहाली ने बताया कि वह माली का काम करता है। 26 फरवरी को सुनील अपने पिता बबलू और अपने साले विकास के साथ रात 8.40 बजे बीड़ घग्गर में पूजा के कार्यक्रम के बाद रिश्तेदार के घर पैदल जा रहे थे। बबलू जब हाईवे क्रॉस कर रहे थे तो उन्हें बीड़ घग्गर के लिंक रोड पर अनियंत्रित फार्च्यूनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बबलू सड़क पर गिर गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद सुनील कुमार ने एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लेकर आयी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चंडीमंदिर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें