रायपुररानी। गांव बागवाला में सेंट्रल बैंक और वित्तीय साक्षरता केंद्र बरवाला द्वारा दो दिवसीय जन सुरक्षा और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव पर जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में पहले दिन, विशाल सैनी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से ग्रामीण अपनी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। जबकि दूसरे दिन, सेंट्रल बैंक के बीसी हर्ष ने बताया कि सही तरीके से बैंक अकाउंट का उपयोग करने से वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए और बैंकिंग की सुविधाओं का उपयोग सुरक्षित तरीके से करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर सेंट्रल बैंक के बीसी सुपरवाइजर हर्ष, विशाल सैनी और अमन सैनी उपस्थित रहे।