कालका। कालका बिजली निगम की ओर से गांव डोला में खुला दरबार लगाया गया। इसमें अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सरचार्ज माफी योजना एवं स्वैच्छिक प्राधिकरण योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि उन्हें निर्बाध और बेहतर गुणवत्ता की बिजली सेवा भी सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर 20 ग्रामीणों ने अपनी रुचि प्रकट की और लोगों ने विभाग की इस पहल की सराहना की और अनुरोध किया कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाए। स